Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- 1 रन बनाते ही महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो जाएगा एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज अब तक कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड की गवाह रही है। इस वनडे सीरीज में अब तक कई बेहतरीन और यादगार रिकॉर्ड बने हैं जो हमेशा के लिए हर किसी के जहन में अपनी छाप छोड़ गए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी 1 रन बनाते ही कर लेंगे ये खास उपलब्धि अपने नाम

एक तरह से रिकॉर्डो से भरी इस सीरीज के अंतिम वनडे मैच में भी कुछ खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को बना सकते हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे महेन्द्र सिंह धोनी के लिए अब तक ये सीरीज याद नहीं रखने जैसी रही है लेकिन पांचवें और आखिरी मैच में वो केवल 1 रन बनाते ही अपने नाम  एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे।

विंडीज के खिलाफ 1 रन बनाते ही धोनी बन जाएंगे भारत के लिए 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

जी हां महेन्द्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के केरल के तिरूवनंतपुरम में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान अपना पहला रन जोड़ते ही खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

एमएस धोनी अपने इस एक रन के साथ ही भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।  जिनके नाम अभी भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हुए 9999 रन हैं।

धोनी के वनडे करियर में हो चुके हैं 10 हजार रन, लेकिन 174 रन हैं एशिया इलेवन के लिए

अब आप सोच रहे होंगे कि धोनी ने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन तो काफी पहले ही पूरे कर लिए हैं।तो आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी के अभी 10,173 रन जरूर हैं,

लेकिन इनमें से 174 रन उनके बल्ले से एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए बने हैं। ऐसे में धोनी ने अपने वनडे करियर के तो 10 हजार रन काफी पहले पूरे कर लिए हैं लेकिन भारत के लिए खेलते हुए अभी भी इस माइल स्टोन से 1 रन दूर हैं।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- 1 रन बनाते ही महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो जाएगा एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.