क्रिकेट को एक जेंटलमैन गेम कहा जाता है। इस खेल में बड़े ही ईमानदार और भद्र लोग खेलते हैं लेकिन आजकल तो इस खेल में शायद कुछ खिलाड़ियों का ईमान पूरी तरह से डोल गया है। इस खेल में अब पहले जैसी बात नहीं रही और गरिमा को ठेस पहुंचाने के कई उदाहरण देखने को मिल ही जाते हैं।
किरोन पोलार्ड ने अपनी हरकत से पहुंचायी जेंटलमैन गेम को ठेस
मौजूदा समय में जेंटलमैन गेम को कई बार खिलाड़ी अपने व्यवहार और हरकतों से नीचा दिखाते देखे जा सकते हैं। इसी तरह का बड़ा उदाहरण भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में देखने को मिला।

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज की पहचान रखने वाले किरोन पोलार्ड ने भारत के खिलाफ लखनऊ टी-20 मैच में अपने हरकत से क्रिकेट की गरिमा को तार-तार करके रख दिया।
लखनऊ टी-20 मैच में पोलार्ड ने अपने आप को बचाने के लिए की बाधा पहुंचाने की कोशिश
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में किरोन पोलार्ड ने अपने आप को आउट होने से रोकने के लिए फील्डर को कैच लेने से रोकने की अपनी नापाक कोशिश की। पोलार्ड की साफ मंशा नजर आ रही थी कि वो किसी तरह से फील्डिंग में बाधा पहुंचाने जा रहे हैं।
किरोन पोलार्ड ने की जसप्रीत बुमराह को कैच लेने से रोकने की कोशिश
दरअसल वेस्टइंडीज की पारी का 11 ओवर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर पोलार्ड एक शॉट खेलने के चक्कर में टॉप एज लगवा बैठे और गेंद वहीं पर खड़ी हो गई।

गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह गेंद की लाइन में आकर एक आसान कैच को लेने जा रहे थे तभी किरोन पोलार्ड ने जानबूझकर अपने हाथ से जसप्रीत बुमराह को गेंद की लाइन से रोकने की कोशिश की। हालांकि बुमराह ने जैसे-तैसे कैच तो कर लिया लेकिन पोलार्ड की हरकत से साफ देखा जा सकता है कि वो बाधा पहुंचाने की कोशिश में थे।
What was that Mr. Pollard? https://t.co/YWl08KqCx7
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) November 7, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- वीडियो: 10.4 ओवर में पोलार्ड ने बुमराह के साथ की ऐसी नापाक हरकत, जिससे जेंटलमैन गेम को पहुंची बड़ा ठेस appeared first on SportzWiki Hindi.