भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ संपन्न हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आखिरी गेंद पर अपने नाम करने के साथ ही सीरीज को 3-0 से जीत लिया। और भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और सीरीज को अपने नाम किया।
भारत ने वेस्टइंडीज को अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर हराया
चेन्नई के पी चिदंमबरम स्टेडियम में खेले गए इस आखिरी टी-20 मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा जहां मैच कांटे की टक्कर के बीच अंतिम गेंद तक जा पहुंचा लेकिन बाजी भारतीय टीम ने मारी।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का स्कोर खड़ा कर भारतीय टीम को 182 रनों का लक्ष्य दिया था। और भारत ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर 4 विकेट खोकर मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की।
भारत ने अपने 107 टी-20 मैचों में तीसरी बार अंतिम गेंद पर किया लक्ष्य हासिल
इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अब तक के सफर में स्कोर का पीछा करते हुए ये तीसरी बार ऐसी जीत हासिल की जो अंतिम गेंद पर दर्ज की गई हो।

भारतीय टीम ने 2006 में अपने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत के बाद अब तक ये 107वां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला। इसमें से भारत ने 68 मैचों में जीत हासिल की। और इनमें से ये तीसरा मैच ऐसा रहा जहां भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की हो।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को भी दी है अंतिम गेंद पर मात
इससे पहले दो बार भारत ने साल 2016 और इसी साल अंतिम गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया था। भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सिडनी में खेले गए मैच में 198 रनों के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल किया था।

तो इसके बाद इसी साल श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणिय सीरीज निदहास ट्रॉफी के फाइनल मैच में देखने को मिला। जहां बांग्लादेश के खिलाफ 167 रनों के टारगेट के जवाब में भारत को अंतिम गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी तो दिनेश कार्तिक ने छक्का लगाकर जीत दिलायी थी।
| खिलाफ | साल / मैदान | टारगेट |
| ऑस्ट्रेलिया | 2016- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | 198 |
| बांग्लादेश | 2018- कोलंबो क्रिकेट ग्राउंड | 167 |
| वेस्टइंडीज | 2018- चेन्नई, चेपॉक | 182 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI: अपने अभी तक के 107 टी20 मैचों के इतिहास में तीन बार अंतिम गेंद पर चखा हैं भारतीय टीम ने जीत का स्वाद appeared first on SportzWiki Hindi.