भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की। कोलकाता के ईडन गार्डन के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 5 विकेट कामयाबी हासिल की।

कोलकाता में खेले गए इस मैच में कई बड़े और बेहतरीन रिकॉर्ड बने तो डालते हैं इस मैच में बने कुछ रिकॉर्ड पर नजर…
1) पहले 10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने अपने पहले 10 मैचों में 9 जीत हासिल की तो वहीं केवल एक मैच में हार मिली।
2) भारत ने टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार अपने घर में महेन्द्र सिंह धोनी के बिना कोई मैच खेला है। भारत ने इससे पहले भारत में 31 मैच खेले और हर बार धोनी ने वो मैच खेला।

3) क्रुणाल पंड्या के डेब्यू करने के साथ ही भारत के लिए ये भाईयों की दूसरी जोड़ी टी-20 क्रिकेट में खेलने उतरी। इससे पहले युसुफ और इरफान की जोड़ी थी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये चारों ही खिलाड़ी बडौदा से हैं।
4) उमेश यादव और किरोन पोलार्ड ने भारत में ही डेब्यू मैच खेला था और भारत की भूमि पर एक साथ ही अपना 100वां टी-20 मैच खेला।
5) इस मैच में तीन खिलाड़ियों ने(क्रुणाल पंड्या, खलील अहमद, खारी पिराई) और खास बात ये रही कि ये तीनों ही खिलाड़ियों ने गेंदबाज के रूप में 4 से भी कम की इकॉनोमी दर्ज करायी। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही मैच में डेब्यू करने वाले तीनों ही खिलाड़ियों ने 4 से कम इकॉनोमी से रन दिए हो।

6) क्रुणाल पंड्या विश्व के ऐसे तीसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने किसी मैच में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हो और 4 से कम की इकॉनोमी से रन खर्च किए हो। इससे पहले ऐसा पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक और शाहिद अफरीदी ने किया है।
7)खलील अहमद और क्रुणाल पंड्या ने टी-20 में डेब्यू कर इस साल भारत के लिए 5वें और 6वें खिलाड़ी बने।
8)भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव का टी-20 क्रिकेट में इस साल पावरप्ले में गेंदबाजी औसत 15.35 का रहा है। कम से कम 120 गेंद में ये इस साल सबसे अच्छा औसत है।

9)भारत के लिए कुलदीप यादव ने अपने 75वें टी-20 मैच में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं उन्होंने इस तरह से भारत के लिए सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने में अमित मिश्रा की बराबरी की।
10)दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे 142 कैच पूरा करने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में कुमार संगकारा की बराबरी की। कार्तिक से आगे अब केवल धोनी 151 कैच के साथ आगे हैं।

11)वेस्टइंडीज की टीम 109 रनों पर ऑल आउट हो गई उनका ये टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ सबसे कम टोटल है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- पहले टी-20 मैच में 1-2 नहीं बल्कि बने दर्जनभर रिकॉर्ड, रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान बनाया ये खास रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.