भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को चेन्नई में खेले गये तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट विकेट से हरा दिया हैं. भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये इस मैच के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं. हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो आज के मैच में बने हैं.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :
1. तीन या उससे ज्यादा मैचों की कुल 9 टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने जीत ली हैं. तीन या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान 9 सीरीज जीत के साथ भारत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.
2. ऋषभ पंत भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने 21 साल 38 दिन की आयु में भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाया हैं. बता दें, कि रोहित शर्मा ने 20 साल 131 दिन की आयु में भारतीय टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था.
3. साल 2018 में शिखर धवन ने अपने एक हजार टी-20 रन पूरे कर लिए हैं.
4. शिखर धवन ने आज अपने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 8वां अर्धशतक लगाया.
5. शिखर धवन ने आज अपने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया हैं. उन्होंने आज अपनी टीम के लिए 62 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली थी.

6. युज्वेंद्र चहल ने साल 2017 में भी भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे और इस साल भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 18 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये हैं.
7. ऋषभ पंत और शिखर धवन ने आज 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की, भारत की तरफ से साल की यह छठी शतकीय साझेदारी थी. वही बाकि टीमों ने इस साल मिलाकर कुल 8 शतकीय साझेदारी की हैं.
8. ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट में अपने आज 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. उन्होंने कुल 58 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किये हैं. उनसे पहले एविन लुईस ने 54 पारियों में व रॉस टेलर ने 57 पारियों में अपने शुरूआती 100 छक्के प्राप्त किये थे.
9. भारत ने दूसरी बार किसी टीम को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया हैं. इससे पहले साल 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम का तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
10. लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर भारत की यह तीसरी जीत थी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में, बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018 में भारत ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : तीसरे टी-20 में बने कुल 10 रिकॉर्ड, धवन और ऋषभ पंत ने बनाये कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.