भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के 12 घोषणा कर दी गई है। इसमें उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर और शाहबाज नदीम को जगह नहीं मिली है। इस सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को पहले ही टीम में जगह नहीं मिली थी वहीं नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। आईये आपको बताते हैं कि पहले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
सलामी बल्लेबाज
रोहित शर्मा (कप्तान)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3 शतक बना चुके भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठायेंगे। उनकी कप्तानी में भारत ने इस साल फरवरी में निदहास ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जून में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में शतक भी बनाया था।
शिखर धवन

रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार के रूप में शिखर धवन खेलते नजर आयेंगे। टीम के पास केएल राहुल से सलामी बल्लेबाजी करवाने का विकल्प है लेकिन धवन के रहते राहुल का सलामी बल्लेबाजी करने मुश्किल ही है।
The post INDvsWI: पहले टी-20 के लिए 11 सदस्यी भारतीय टीम घोषित, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.