भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच आज रविवार 11 दिसंबर को खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया और इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 के अंतर से जीत लिया.
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था 181 रन का स्कोर

बता दें, कि इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन का एक विशाल स्कोर बनाया.
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 25 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी निकोलस पुरन ने खेली. वहीं टीम के लिए डैरेन ब्रावो ने 37 गेंदों पर 43 रन नाबाद बनाये.
भारतीय टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज युज्वेंद्र चहल रहे, उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. वहीं वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट हासिल हुआ.
भारत ने अंतिम गेंद में किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मिले हुए इस 182 रन के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने जहां 62 गेंदों में 92 रन की पारी खेली. वहीं युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 58 रन का योगदान दिया.
ब्रैथवेट की यह गलती पड़ी भारी

वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने आज के मैच में अपने अनुभवी बल्लेबाज कायरान पोलार्ड को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा. पोलार्ड की जगह दिनेश रामदीन को कप्तान ने बल्लेबाजी के लिए भेज दिया.
कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट की यह गलती के कही ना कही वेस्टइंडीज की टीम को भारी पड़ी हैं. पोलार्ड अगर जल्दी बल्लेबाजी करने आते, तो शायद वेस्टइंडीज की टीम 181 से भी बड़ा स्कोर बना सकती थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : ब्रैथवेट की इस छोटी सी गलती की वजह से तीसरे टी-20 में भारत ने हासिल की 6 विकेट से जीत appeared first on SportzWiki Hindi.