भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 4 नवम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था वहीं 5 मैचों की वनडे सीरीज में विंडीज टीम ने टक्कर देने की कोशिश की लेकिन भारत ने इसे 3-1 से अपने नाम कर लिया।
टी-20 सीरीज में टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और उपकप्तान रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान रहेगी।
पहले मैच में डेब्यू कर सकते हैं दो भारतीय
टी-20 विश्व विजेता विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम अपने दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकती है। महेंद्र सिंह धोनी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है वहीं कई और अनुभवी खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में जो दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं उनके बारे में आपको बताते हैं।
1. क्रुणाल पांड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही घरेलू टी-20 मैच में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।
अभी तक खेले 62 टी-20 मैच में क्रुणाल पांड्या ने 146 की स्ट्राइक रेट से 967 रन बनाये हैं। इसके साथ ही बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने 7 से कम की इकॉनमी से बल्लेबाजों को आउट भी किया है।
2. खलील अहमद

एशिया कप में भारत के लिए डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद अब अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी गति और स्विंग से उन्होंने सभी बल्लेबाजों को परेशान किया था।
अब टी-20 में भी वह अपना डीएम दिखाते नजर आ सकते हैं। अभी तक खेले 12 टी-20 मैच में खलील ने 19.64 की औसत और 7.26 की इकॉनमी से 17 बल्लेबाजों को आउट किया है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में डेब्यू कर सकते हैं ये भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.