Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, पहला टी-20: जीत के बाद भी खुश नज़र नहीं आए फैन्स, इन खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने कोलकाता टी20 में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. जबकि  क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद ने टी20 क्रिकेट में डेब्‍यू किया है.

विंडीज बल्लेबाजों का फ्लॉप शो 

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 109 का स्कोर बनाया है और भारत को 110 रन बनाने का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज की ओर से फेबियन ऐलन ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए.

उनके अलावा पोलार्ड ने 14 और शाई होप ने 14 रन बनाए. पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 13 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा खलील अहमद, उमेश यादव, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट झटके.

भारत ने हासिल किया लक्ष्य 

भारत की शुरुआत कुछ खास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा सिर्फ 6 रन बना के आउट हो गए.उनके आउट होने के बाद धवन 3 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद राहुल ने टीम को सँभालने की कोशिश की, लेकिन वो भी 16 रन बना के आउट हो गए.अंत में कार्तिक ने टीम को सँभालते हुए टीम के पास ले गए. इस दौरान उन्होंने मनीष पाण्डेय के साथ भी साझेदारी की. उनके आउट होने के बाद क्रुनाल पंड्या के साथ मिलकर उन्होंने टीम को जीत दिला दी.

जानिए किसने क्या कहा:

The post INDvsWI, पहला टी-20: जीत के बाद भी खुश नज़र नहीं आए फैन्स, इन खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.