भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर को टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी में होने वाले पहले इंटरनेशनल मैच से पहले योगी सरकार ने इकाना स्टेडियम के नाम में बदलाव कर दिया है। यह स्टेडियम अभी नया बनाकर तैयार हुआ है और कल इसपर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। उससे पहले ही स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है।
अब यह होगा नाम
मंगलवार को होने वाले इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच से पहले ही सोमवार को राज्य सरकार का फैसला आ गया। यह आदेश आवास विभाग ने जारी किया। इकाना का नाम बदले जाने को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है।

अब इस स्टेडियम का नाम इकाना स्टेडियम की जगह भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री का निधन इसी साल 16 अगस्त को हुआ था।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी स्टेडियम में देखेंगे मैच
इस टी-20 मैच को देखने के लिए प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद रहने का कार्यक्रम है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण जिला प्रशासन स्टेडियम परिसर के अंदर व बाहर चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों में जुट गया है।
स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है और यहां मैदान के हर कोने से दर्शक मैच का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। इस स्टेडियम में 9 पिच हैं। इससे पहले यहाँ कई घरेलू मैच खेले जा चुके हैं।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत : रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलन, डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, ओबेड मैक्कोय, एशले नर्स, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, किरॉन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शेरफेन रथरफोर्ड, ओशाने थॉमस, शाई होप
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsWI, दूसरा टी-20: मैच से एक दिन पहले बदला इकाना स्टेडियम का नाम, योगी सरकार ने दिया नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.