भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज को दूसरा टी-20 मैच आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ के इस नवनिर्मित स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी करीब 24 साल के बाद हो रही है।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 आज लखनऊ में
इन दोनों टीमों के बीच खेली जा रही इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीतकर अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस मैच में जहां मेजबान भारतीय टीम आज ही सीरीज जीत के इरादें से उतरेगी तो वहीं मेहमान विंडीज की टीम किसी तरह से सीरीज में वापसी की आस के साथ मैदान में उतरेगी।
मैच में सर्दी के कारण दिखेगा ओस का असर
लखनऊ के इकाना या नए नाम से नवाजे गए अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में करीब 24 के बाद किसी इंटरनेशनल मैच का आयोजन होने जा रहा है ऐसे में हर किसी की नजरें इस मैच पर लगी है।

मैच में मौसम का भी एक बड़ी भूमिका देखने को मिलेगी। इन दिनों उत्तर भारत में सर्दियों ने पूरी तरह से अपने पांव जमा दिए हैं ऐसी स्थिति में मैच की शुरुआत से ही ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा।
लखनऊ में होने वाले मैच में रहेगा मौसम का प्रभाव
सर्दी के मौसम में किसी भी क्रिकेट मैच में शाम के समय ओस बड़ा प्रभाव दिखाता है। ओस को देखते हुए पहले टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना चाहेगी। लेकिन क्यूरेटर की माने तो इस पिच पर रन इतने ज्यादा नहीं हैं और 130-140 का स्कोर अच्छा हो सकता है।

मौसम की बात करें तो आज यानि मंगलवार को लखनऊ का तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्शियस रहेगा। इससे साफ होता है कि शाम के समय तापमान अचानक से गिरेगा। जिससे ओस पड़ने की पूरी संभावना है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI: दूसरे टी-20 में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, टॉस जीतने वाली टीम करेगी ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.