Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: तीसरे टी-20 मैच में यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता है अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त लेते हुए सीरीज अपने कब्जे में कर लिया है. रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को रनों से हराया था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया.

अगले मैच में मिल सकता है युवाओं को मौका 

सीरीज जितने के बाद तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम एक अलग टीम लेकर उतर सकती है. भारतीय टीम इस मैच में शाहबाज नदीम को अपना डेब्यू करने का मौका दे सकती है. तो वहीँ श्रेयश अय्यर को भी इस मैच में मौका मिल सकता है.भारतीय टीम इस मैच में कुलदीप यादव को आराम देकर उनकी जगह शाहबाज नदीम को अपना डेब्यू करने का मौका दे सकती है.

शाहबाज नदीम घरेलु क्रिकेट में कर चुके है बेहतरीन प्रदर्शन

29 साल के नदीम पिछले तीन साल से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस साल उनको बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया था. सितंबर 2018 में नदीम ने विजय हजारे ट्राफी में एक पारी में केवल 10 रन पर आठ विकेट लेकर लिस्ट ए क्रिकेट में 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया था. नदीम ने पिछले रणजी सत्र में 56 विकेट लिए. इससे पहले 2015-16 के रणजी सत्र में 51 विकेट लिए.

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से आईपीएल खेलते हैं 

नदीम कई सालों से दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से आईपीएल में खेल रहे हैं. वह इंडिया ए तथा इंडिया अंडर 19 टीमों से  भी खेल चुके हैं.वह 14 साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेल रहे हैं और झारखंड रणजी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. गौरतलब है कि उनके पिता पुलिस में हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post INDvsWI: तीसरे टी-20 मैच में यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता है अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.