भारत और विंडीज के बीच टी-20 मैच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतकी तरफ से आज क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद ने डेब्यू किया. कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ओशैन थॉमस की भी जमकर तारीफ की.
भारत ने हासिल की जीत
भारत ने दिनेश कार्तिक (नाबाद 31 रन, 34 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) और अंतररराष्ट्रीय करियर का पहला टी-20 मुकाबला खेल रहे हार्दिक पंड्या (नाबाद 21 रन, 9 गेंद, 3 चौके) की तेज और समझदारी भरी बल्लेबाजी की बदौलत ईडेन गॉर्डन में विंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

भारत से पहले बैटिंग का न्योता पाकर विंडीज की टीम कुलदीप यादव के कहर के बीच कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव ने कोटे के 4 ओवरों में 13 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. जवाब में भारत ने भी खराब शुरुआत से उबरते हुए 17.5 ओवरो में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल लिया.
युवा खिलाड़ी तैयार है

मैच जीतने के बाद बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा था कि हमने बॉल से अच्छा प्रदर्शन किया था. हमारे तेज़ गेंदबाजों ने अच्छा किया. हमारे स्पिनर्स ने भी अच्छा किया. हमारे सभी विभाग ने कुछ न कुछ सहयोग किया. हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाज़ी की. उन्होंने हालात का अच्छा प्रयोग किया. हमे पता था कि ये हमारे लिए आसान नही होगा.
थॉमस को लेकर बात करते हुए रोहित ने कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी है. जब वो गेंद को सही जगह पर डालता है तो उसे पिक करना मुश्किल हो जाता है. मैं उसे उसके भविष्य के लिए शुभकामाएं देना चाहता हूँ, उम्मीद करता हूँ वो हमारे खिलाफ अपना बेस्ट न दे.
क्रुनाल को लेकर बात करते हुए मैंने उसे पिछले तीन सालों से देखा है, उसने लगातार अच्छा किया है. खलील को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसने चैलेन्ज को स्वीकार किया. किसी भी कप्तान को अच्छा लगता है कि जब युवा खिलाड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार होते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsWI, पहला टी-20: मैच जीतने के बाद अपने बयान ने रोहित शर्मा ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीता appeared first on SportzWiki Hindi.