Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- अंतिम टी-20 मैच में इन पांच बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। इस तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने पहले से ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब तीसरे मैच को जीतकर उनकी नजरें क्लीन स्वीप पर है।

तीसरे टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें बीसीसीआई ने तीसरे मैच के लिए पहले से ही उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को आराम दे दिया है तो वहीं सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया है। जिसमें से 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

तो आपको बताते हैं तीसरे वनडे मैच की संभावित इलेवन

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में खरे उतरे हैं। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रोहित पर तीसरे वनडे मैच में भी आस है।

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए वनडे सीरीज और पहला टी-20 अच्छा नहीं रहा थी लेकिन दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने कुछ लय दिखायी थी। तीसरे मैच में खुद बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।

केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भले ही पहले टी-20 मैच में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने जितनी गेंदें खेलने को मिली उन्होंने दिखाया था कि वो फॉर्म में आ रहे हैं।

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस टी-20 सीरीज में टीम में जगह दी है। इस सीरीज में अब तो तो पंत का बल्ला पहले दोनों टी-20 में नहीं बोल सका है लेकिव उन पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम रहेगा।

ऋषभ पंत 

श्रेयस अय्यर

पहले दोनों ही मैचों में बैंच पर बैठने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को तीसरे मैच में मौका मिलना तय है क्योंकि मनीष पांडे पहले मैच में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके।

दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पहला टी-20 मैच जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। दिनेश कार्तिक ने दिखाया कि अनुभव की खास महत्वता होती है।

शाहबाज नदीम

युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या ने इसी सीरीज में अपना डेब्यू किया। और साबित कर दिया वो एक बेहतर करियर बनाने को तैयार हैं लेकिन आखिरी टी-20 में उनकी जगह पर पहली बार टीम में सेलेक्ट किए शाहबाज नदीम को मौका दिया जा सकता है।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय टीम के रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल को अब तक इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। लेकिन सीरीज को जीतने के बाद युजवेन्द्र चहल को मौका मिलना तय है।

वॉशिंगटन सुंदर

युवा स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने इस टी-20 सीरीज में चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी की। सुंदर को पहले दो मैचों में बैंच को गरम करना पड़ा लेकिन तीसरे मैच में मौका मिलना तय है।

सिद्धार्थ कौल

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है। इनके स्थान पर युवा सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जा सकता है। सिद्धार्थ कौल को तीसरे वनडे के लिए स्क्वॉड में जगह मिली है।

खलील अहमद

युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने इस टी-20 सीरीज में अपना डेब्यू किया और काफी शानदार प्रदर्शन किया। खलील ने पिछले मैच में नई गेंद से गेंदबाजी की भूमिका निभायी थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- अंतिम टी-20 मैच में इन पांच बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.