Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, पांचवां वनडे: भारत की सीरीज जीत के अलावा चर्चा में रही ये 5 बातें

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 5 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 9 विकेट से जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। मैच में विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया वहीं विंडीज की टीम में दो बदलाव किये गए। चोटिल एश्ले नर्स और सलामी बल्लेबाज हेमराज चंद्रपॉल की जगह ओशैन थॉमस को टीम में जगह मिली।

आज के मैच में कई बातें चर्चा में रही। आईये आपको इनके बारे में बताते हैं।

5. फिर फ्लॉप हुए शिखर धवन

भारतीय टीम हमेशा अपने टॉप-3 खिलाड़ियों पर काफी निर्भर रहती है। रोहित, धवन और विराट ने लगातार शानदार प्रदर्शन भी किया लेकिन शिखर धवन से बल्ले से इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं निकला। कई मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद भी उन्होंने अपना विकेट खो दिया। आज भी वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए।

4. विराट और रोहित की साझेदारी

इस सीरीज में भारतीय के कप्तान और उपकप्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। आज भी दोनों बल्लेबाजों ने 99 रनों की अटूट साझेदारी बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं विराट ने भी 33 रनों की नाबाद पारी खेली।

3. वेस्टइंडीज का गेंदबाजी करने का फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर पहले चार मैच में टॉस नहीं जीत पाए थे। आज उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले पर भारतीय कप्तान ने भी हैरानी जताई थी। इसके बाद विंडीज टीम 104 रनों पर सिमट गई।

2. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने नहीं ली जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज की टीम ने 2 ओवर में ही अपने दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद मार्लन सैमुअल्स और रोवमन पॉवेल ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालाँकि, इसके बाद मेजबान बल्लेबाजों ने अपना विकेट फेंकना शुरू कर दिया। मध्यक्रम को ज्यादातर बल्लेबाजों ने बड़ा शॉट खेलकर अपना विकेट दिया। इसी वजह से मेहमान टीम 104 रन ही बना पाई।

1. रविन्द्र जडेजा के 4 विकेट

भारत

रविन्द्र जडेजा को एशिया कप में करीब 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिला। वहां पहले ही मैच में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। उसके बाद जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज के मैच में भी उन्होंने विंडीज के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर का विकेट भी शामिल था।

The post INDvsWI, पांचवां वनडे: भारत की सीरीज जीत के अलावा चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.