भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 11 नवंबर यानी की आज चेन्नई में तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। बता दे भारत इस टी -20 सीरीज में 2 -0 से अपनी बढ़त बना चुका हैं। भारत ने इस सीरीज का पहला वनडे मैच पांच विकेट के साथ और दूसरा वनडे मैच 71 रनों के साथ जीता था। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेंगे।वही वेस्टइंडीज की कोशिश इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने की होगी।
वेस्टइंडीज को दूसरी जीत की तलाश

बता दे यह वेस्टइंडीज का इंडिया दौरे में अंतिम मैच होगा। इंडिया ने प्रतियोगी टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था। जबकि वेस्टइंडीज की टीम इंडिया दौरे पर मात्र एक ही मैच जीत पाई हैं। वेस्टइंडीज ने पुणे में खेले गए वनडे मैच में इंडिया को 43 रन के साथ हराया था।
वही इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच टाई हुआ था। इंडियन टीम वेस्टइंडीज से सीरीज ख़त्म करने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी।
न्यूजीलैंड ने भारत को एक रन से हराया

टी20 का तीसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दे इंडिया ने अभी तक इस स्टेडियम में सिर्फ एक टी20 मैच खेला हैं। यह मैच 11 नवंबर 2012 को खेला गया था। इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड ने भारत को महज एक रन से हराया था। उस मैच में ब्रेंडन मैक्कुलम की 91 रन की बेहतरीन पारी की मदद से पांच विकेट पर 167 रन बनाए थे। जिसके बाद में भारतीय टीम ने चार विकेट पर 166 रन बनाये थे।
चेन्नई टी20 मैच की दोनों टीमें

वेस्टइंडीज की टीम ; कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड और ओशाने थामस,शाई होप, ओबेद मैकाय, कीमो पॉल, खेरी पियरे, कीरोन पोलार्ड,
भारत की टीम ; रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर,भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद,
शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल,ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल।
The post INDvsWI: पूरे 6 सालों के लम्बे अंतराल बाद चेन्नई में टी 20 मैच खेलती नजर आएगी, 6 साल पहले मिली थी करारी हार appeared first on SportzWiki Hindi.