भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम लखनऊ में आज 6 नवंबर को खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 71 रन से जीत लिया. भारतीय टीम ने इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
रोहित के शानदार शतक के दम पर बनाया 195 रन का स्कोर

बता दें, कि इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच में अपने कप्तान रोहित शर्मा के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाये.
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने जहां 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली. वहीं शिखर धवन ने 41 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली. रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी में 8 चौके व 7 छक्के लगाये.
भारत के लिए केएल राहुल ने भी 14 गेंदों में 26 रन की शानदार पारी खेली. वेस्टइंडीज के लिए खेरी पियर और फेबियन एलेन ने 1-1 विकेट हासिल किया.
वेस्टइंडीज की टीम बना पाई मात्र 124 रन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 124 रन ही बना पाई और इस मैच को भारत की टीम ने जीत लिया.
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 18 गेंदों में 23 रन की पारी डैरेन ब्रावो ने खेली. वहीं भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किये.
कार्लोस ब्रैथवेट की इस गलती के वजह से हारी वेस्टइंडीज
कार्लोस ब्रैथवेट ने इस मैच में पॉवर प्ले के ओवरों में ही स्पिनरों को गेंदबाजी दे दी और रोहित व धवन को सेट होने का पूरा मौका मिल गया और दोनों ने एक बड़ी साझेदारी कर दी. कार्लोस ब्रैथवेट की इस छोटी सी गलती के कारण वेस्टइंडीज की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : कार्लोस ब्रैथवेट की छोटी सी गलती के कारण वेस्टइंडीज को करना पड़ा 71 रन से हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.