भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 4 नवंबर रविवार को खेला जाना हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह पहला टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जायेगा. इस पहले टी-20 मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में मैच के प्रसारण से जुड़ी सारी जानकारी देंगे.
शाम 7.00 बजे से शुरू होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के सभी वनडे मैच दिन में 1.30 बजे से शुरू हुए थे, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच शाम 7.00 बजे से शुरू होंगे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच का टॉस शाम 6.30 बजे से होगा. वहीं टॉस के आधे घंटे बाद शाम 7 बजे से मैच का लाइव प्रसारण शुरू होगा.
इन चैनलों पर आप देख सकते है मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पहला टी-20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स-1 में हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का प्रासरण होगा. वहीं स्टार सपोर्ट-2 में इंग्लिश कमेंट्री में आप मैच का मजा ले सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एचडी चैनल्स पर भी मैच का लुफ्त आप उठा सकते हैं.
जियो टीवी में आप इस मैच का मजा फ्री में ले सकते हैं. वहीं हॉटस्टार पर भी यह मैच दिखाया जाएगा. दूरदर्शन में भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा.
इस प्रकार है टी-20 के लिए दोनों टीमें

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुनाल पांड्या, वशिंगटन सुंदर, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम
वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रैथवैट (कप्तान), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, कीमो पॉल, किरन पोलार्ड, दिनेश रामदिन, आंद्रे रसेल, शेरफोन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस, ख़ैरी पियरे, ओबेड मैककोय, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: रात 8 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा पहला टी-20, इस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.