Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : इस भारतीय खिलाड़ी ने चौके और छक्कों से ही बना डाले 82 रन

Chennai T20: India to make clean sweep

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार को ही समाप्त हुई हैं. भारतीय टीम ने इस टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को 3-0 के अंतर से हराया था. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान रोहित शर्मा ने की थी और उन्होंने भी इस सीरीज में एक शानदार शतक लगाया था.

सीरीज में 82 रन चौके-छक्कों के साथ बनाये रोहित ने 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीरीज की 3 पारियों में 60.50 की शानदार औसत से 121 रन बनाये. उन्होंने इस सीरीज में कुल 10 चौके व 7 छक्के लगाये थे. जिसका एक मतलब यह भी हैं, कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीरीज में कुल 82 रन चौकों और छक्कों के साथ ही बना डाले. उन्होंने दूसरे टी-20 मैच के दौरान 61 गेंदों पर 111 नाबाद रन बनाये थे.

सीरीज में रनों के मामले में विराट को भी छोड़ा था पीछे 

बता दें, कि इस टी-20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये. वह इस सीरीज में विराट कोहली को पछाड़कर भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने.

विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए जहां 2102 रन बनाये हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2207 रन बना लिए हैं.

छक्के लगाने के मामले पर भी नंबर-3 में पहुंचे 

वहीं रोहित ने इस सीरीज में छक्के लगाने के मामले पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ा. मैक्कुलम ने जहां टी-20 अंतर्रा क्रिकेट में 91 छक्के लगाये हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा 96 छक्के लगाये हुए है.

रोहित शर्मा से ज्यादा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के सिर्फ मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल ने लगाये हैं. मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल दोनों ने ही टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 103-103 छक्के लगाये हुए हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI : इस भारतीय खिलाड़ी ने चौके और छक्कों से ही बना डाले 82 रन appeared first on SportzWiki Hindi.