भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में खेले गए इस पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले खेलते हुए 109 रन ही बना सकी जिसे भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पहले टी-20 मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद मैच को लेकर वो बात प्रमुख बातें जिस पर एक चर्चा तो बनती है। तो आईए डालते हैं मैच से जुड़ी पांच सुर्खियों पर ……
धवन को आखिर किसकी लग गई नजर
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एशिया कप में खूब धमाल किया था। धवन का बल्ला एशिया कप में गदर मचाने के बाद से अचानक वेस्टइंडीज के खिलाफ खामोश पड़ा है।

वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के बाद शिखर धवन टी-20 के पहले मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके। धवन कोलकाता में खेले पहले टी-20 मैच में 8 गेंदों में केवल 3 रन ही बना सके। ऐसे में उनकी अचानक से गई फॉर्म जरूर चिंता की बात है।
विंडीज बल्लेबाजों का गैरजिम्मेदाराना रवैया
माना जा सकता है कि टी-20 क्रिकेट का फॉर्मेट तूफानी अंदाज वाला होता है और विंडीज की टीम को ये फॉर्मेट रास भी आता है लेकिन इसमें भी समझदारी को सबसे ज्यादा अहम माना जा सकता है।

अगर पिच में कुछ जान है तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी के साथ खेलने की जरूरत थी लेकिन कोलकाता के पहले टी-20 में विंडीज के प्रमुख बल्लेबाजों ने गैरजिम्मेदाराना शॉट से अपने विकेट को गंवाया।
केएल राहुल और मनीष पांडे ने खोया बड़ा मौका
भारतीय टीम में विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका था। इसमें सबसे खास नजरें केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे स्टार खिलाड़ियोंं पर थी।

कोलकाता के पहले टी-20 में रोहित-धवन के फ्लॉप होने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीद भी थी और इनके पास मौका भी था लेकिन राहुल और पांडेने ये मौका मिस कर दिया। पांडे जहां 19 रन बना सके तो वहीं राहुल ने 16 रन बनाए।
क्रुणाल पंड्या ने दिखायी डेब्यू पर ऑलराउंड काबिलियत
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोटिल होने पर उनके भाई क्रुणाल पंड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिला। और साथ ही पहले मैच में डेब्यू करने का भी चांस हाथ लग गया।

इस चांस पर क्रुणाल ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और गेंदबाजी में 1 विकेट अपने नाम किया तो बल्लेबाजी में 9 गेंदों में तेज 21 रनों की नाबाद पारी खेल अपने आप को साबित किया।
कुलदीप यादव का फिर दिखा कमाल
भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस पूरे साल अपनी गेंदबाजी से विरोधियों को काफी परेशान किया है। कुलदीप यादव ने एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की।

भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए विंडीज की पारी को झकझोर दिया। कुलदीप ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 सफलताएं हासिल की।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI T20- कोलकाता मैच में भारत की शानदार जीत में ये 5 बातें रही सबसे ज्यादा चर्चा में appeared first on SportzWiki Hindi.