इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल रविवार तीन टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच चेन्नई में खेला गया। चेन्नई में खेले गए अंतिम टी20 मैच में भारतीय टीम ने विश्वचैंपियन को 6 विकेट से हराकर इस टी20 सीरीज से क्लिन स्वीप कर दिया है। इसी के साथ भारत ने लगातार सातवीं टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। भारतीय टीम ने इसके साथ ही वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज, वनडे सीरीज और अब टी20 सीरीज में हराने में कामयाबी हासिल की।
शिवजी की आज इन राशियों पर रहेगी विशेष नजर, इस राशि पर होगी धन वर्षा
रोहित एंड कंपनी ने पूरी सीरीज में हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई में खेले गए अंतिम टी20 मैच में भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार 92 रनों की पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान ने अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली। धवन के साथ युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 52 रनों की पारी खेली और अपने टी20 करियर का पहला अर्दशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। शिखर धवन को उनकी आतिशी पारी के लिए धवन को मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया। तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके लिए कुलदीप यादव को मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।