Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : Weather Report : मैच में बारिश की संभावना, टॉस जीतकर भारत को लेना होगा ये फैसला

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 के साथ सीरीज कब्जा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने मुकाबले में चेन्नई के दर्शकों को अपने स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलेगी, जिन्हें मौजूदा और आगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है. हालांकि आइये इस मैच से पहले वहां के मौसम का हाल जान लेते है

कैसा रहेगा मौसम 

अगर आज चेन्नई के मौसम की बात करें तो चेन्नई का मौसम आज साफ़ रहेगा. किसी भी तरह की कोई भी बारिश की संभवना नही रहेगी. ऐसे में आज के मैच में किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत नही होगी. इसके अलावा आज के मैच के दौरान वहां पर हवा चलेगी. जिससे तेज़ गेदबाजों को मदद मिल सकती हैं.

टीम में हो सकता है बदलाव 

नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कोलकाता और लखनऊ में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम प्रबंधन ने मुख्य गेंदबाजों उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को तीसरे मैच से आराम दिया है. ऐसे में मेजबान टीम अपने रिजर्व खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को अंतिम एकादश में मौका दे सकती है.हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन युजवेंद्र चहल, लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पंड्या, सुंदर और नदीम में से किसे मैदान पर उतारती है.

बता दें, कि भारतीय टीम को टॉस जीत पहले गेंदबाजी करनी होगी, क्योंकि अगर मैच में बारिश होती हैं और डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा आता हैं, तो हमेशा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता हैं, इसलिए बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय टीम को टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज नदीम, और खलील अहमद। 

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), फैबियान एलन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, एविन लुइस, ओबेड मैक्कॉय, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस।

The post INDvsWI : Weather Report : मैच में बारिश की संभावना, टॉस जीतकर भारत को लेना होगा ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.