Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- तिरूवनंतपुरम में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच गुरूवार को केरल के तिरूवंतमपुरम में खेला जाएगा। इस आखिरी वनडे मैच के लिए दोनों ही टीमों ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है जहां भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।

भारत-विंडीज के बीच तिरूवनंतपुरम में पांचवां वनडे आज

पांचवें और आखिरी वनडे मैच में मेजबान भारतीय टीम विंडीज को यहां पटखनी देने के साथ ही सीरीज को सील करने के इरादे से उतरेगी,

तो वहीं मेहमान विंडीज की टीम एक बार फिर से सीरीज में वापसी कर किसी तरह से सीरीज को 2-2 से बराबरी करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

मौसम पर रहेगी खास नजर, हल्की बारिश की संभावना

केरल के तिरूवंतमपुरम में खेले जाने वाले इस डे नाइट मुकाबले के मौसम पर भी दोनों ही टीमों की नजरें रहेंगी। भारत में इन दिनों सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है लेकिन तिरूवनंतपुर के मौसम में गुरुवार को बारिश के भी आसार दिख रहे हैं।

1 नवंबर के तिरूवनंतपुरम के मौसम पर नजर डाली जाए तो पूरे दिन बादल और सूर्य के बीच आंख मिचौनी के खेल की संभावना है। साथ ही शाम के समय ओस की भी पूरी संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इसका फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

ओस के प्रभाव को देख टॉस जीतने वाले कप्तान कर सकते हैं पहले गेंदबाजी

तिरूवनंतपुरम के मौसम में गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतन तापमान 25 डिग्री सेल्शियस रहेगा। साथ ही 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

ऐसे में मौसम का फायदा उठाने के लिए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला करने में भी विश्वास करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प है कि टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी का फैसला लेता है तो वो कितना सही साबित होता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- तिरूवनंतपुरम में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.