Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: रद्द हो सकता है भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा वनडे मैच, मैच से पहले स्टेडियम में लगी भीषण आग

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच सीरीज का पांचवा वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में आज गुरूवार 1 नवंबर को खेला जाना हैं.

लेकिन इस मैच से पहले तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम के पास कुछ ऐसा हो गया हैं, कि जिसके कारण भारत और वेस्टइंडीज के इस मैच को रद्द करना पड़ सकता हैं.

स्टेडियम के पांच किलोमीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

बता दें, कि इस पांचवे वनडे मैच से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम के पांच किलोमीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई हैं.

पीटीआई की एक रिपोर्ट मुताबिक, पुलिस ने कहा हैं, कि कोई हताहत नहीं हुआ हैं, लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घयल हुए हैं. हालाँकि, इन दोनों लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. आस-पास के इलाकों में लोगों को खाली कर दिया गया है.

विषाक्त धुंए के कारण शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी 

कम से कम 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश में कामयाब रही हैं, बुधवार शाम 7 बजे यह आग लगी हैं. बता दें, कि आग लगने के कारण काफी मोटा धुआ आसमान पर देखने को मिला हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक, जिला कलेक्टर के वासुकी ने गुरुवार को मनीविला और कुलथूर क्षेत्रों के सभी शैक्षिक संस्थानों में, धुएं से स्वास्थ के खतरे के कारण छुट्टी की घोषणा की है.

विषाक्त धुंए के कारण मैच भी हो सकता हैं रद्द 

धुएं से स्वास्थ का खतरा भारत-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए भी बढ़ गया हैं, इसलिए इस मैच को विषाक्त धुंए के कारण रद्द करना पड़ सकता हैं.

बता दें, तिरुवनंतपुरम में दो स्टेडियम हैं, लेकिन एक स्टेडियम में अब फुटबॉल मैच होने के कारण अब उस स्टेडियम को क्रिकेट के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हैं.

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल न्यूजीलैंड और भारत का टी-20 मैच होना था, लेकिन सचिन तेंदुलकर व सौरव गांगुली जैसे कई दिग्गजों के सवालों के बाद इस मैच को  ग्रीन फील्ड स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया था. अब तिरुवनंतपुरम के सभी क्रिकेट मैच ग्रीन फील्ड स्टेडियम में ही खेले जाते हैं.

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: रद्द हो सकता है भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा वनडे मैच, मैच से पहले स्टेडियम में लगी भीषण आग appeared first on SportzWiki Hindi.