Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : लगातार खराब प्रदर्शन के चलते प्रशंसको के निशाने पर आये ऋषभ पन्त, सोशल मीडिया पर उड़ रहा हैं जमकर मजाक

भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पन्त का डेब्यू काफी धमाकेदार रहा था. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला रन आदिल राशिद की गेंद पर छक्का मार कर बनाया था. जिसके बाद से उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की जा रही है. लेकिन उनका लिमिटेड ओवर में रिकॉर्ड कुछ ख़ास नही रहा हैं,जिस वजह से उन्हें फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है.

टेस्ट करियर रहा है अभी तक अच्छा 

अगर पंत के टेस्ट करियर की बात करें तो अभी तक उनका टेस्ट करियर काफी अच्छा रहा हैं. उन्होंने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में शतक बनाया था. इसके अलावा विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने दोनों टेस्ट मैच में 90 से ज्यादा रन की पारी खेली थी. हालांकि वनडे करियर अभी तक कुछ ख़ास नही रहा रहा है.

पन्त ने विंडीज ने वनडे सीरीज में सिर्फ 41 रन बनाए थे. इसके अलावा टी-20 सीरीज में भी उन्होंने अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. उन्होंने दो मैचों में सिर्फ 6 रन बनाए है. जिस वजह से उन्हें फैन्स का गुस्से का सामना करना पड़ा हैं.

जानिये किसने क्या कहा 

The post INDvsWI : लगातार खराब प्रदर्शन के चलते प्रशंसको के निशाने पर आये ऋषभ पन्त, सोशल मीडिया पर उड़ रहा हैं जमकर मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.