Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : वेस्टइंडीज की टीम ने जीता टॉस, भारतीय टीम में हुए कई बड़े बदलाव

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच व अंतिम चेन्नई के चैपक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

बता दें, कि इस टी-20 सीरीज को पहले ही भारतीय टीम ने अपने कब्जे में कर लिया हैं. भारतीय टीम इस सीरीज के तीसरे मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम अंतिम मैच जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगी.

क्या कहते हैं दोनों टीमों के आँकड़े ?

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 10 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे से भारत की टीम ने 4 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज की टीम ने 5 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा हैं.

आपकों बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए इस सीरीज के पहले टी-20 मैच को भारत की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीत लिया था. वहीं दूसरे टी-20 मैच को भारत की टीम ने 71 रन के अंतर से जीत लिया था.

पिच रिपोर्ट 

चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं, इसलिए यह मैच एक हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद हैं. बल्लेबाजों के लिए यह पिच स्वर्ग मानी जाती हैं, इसलिए बल्लेबाज इस पिच का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे.

गेंदबाजो को इस पिच से कुछ खास मदद नहीं मिलने वाली हैं. दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो इस फ्लैट विकेट का पूरा फयदा उठाना चाहेंगे.

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस 

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

 

India : Rohit Sharma (C), Shikhar Dhawan, KL Rahul, Rishabh Pant, Manish Pandey, Dinesh Karthik (wk), Krunal Pandya, Washington Sundar, Yuzvendra Chahal, Bhuvneshwar Kumar, Khaleel Ahmed

Windies (Playing XI): Shai Hope, Shimron Hetmyer, Darren Bravo, Denesh Ramdin(w), Nicholas Pooran, Kieron Pollard, Carlos Brathwaite(c), Fabian Allen, Keemo Paul, Khary Pierre, Oshane Thomas

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : वेस्टइंडीज की टीम ने जीता टॉस, भारतीय टीम में हुए कई बड़े बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.