तिरुवनंतपुरम वनडे को 9 विकेट से जीतकर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया है। विंडीज टीम ने पहले 3 वनडे में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन चौथे और पांचवें वनडे को भारतीय टीम ने एकतरफा बना दिया। चौथे मैच में बल्लेबाजों ने 377 का स्कोर बनाया तो आज गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 104 रनों पर पवेलियन भेज दिया। कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में 453 रन बनाये।
विराट ने फील्डिंग पर फिर दिया जोर
भारतीय टीम के सीरीज जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम के प्रदर्शन और कमी के बारे में बात की। इस सीरीज में भारतीय टीम की फील्डिंग काफी अच्छी रही है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फील्डिंग में और सुधार पर जोड़ दिया।
विराट ने कहा
“मैं फिर फील्डिंग के बारे में सोच रहा हूँ। बड़े मैचों में फील्डिंग काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। मैंने कुछ खिलाड़ियों से बात भी कि है जिन्हें इस पर काम करने की जरूरत है। यही एक एरिया है जिसमें सुधार किया जा सकता है।”
हार्दिक के फिट होने पर बोले विराट

भारतीय टीम अभी शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी चोटिल हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं। अब विराट से पूछा गया कि हार्दिक के वापस आने के बाद टीम कॉम्बिनेशन क्या रहेगी।
इसके जबाव में विराट ने कुछ साफ नहीं किया, लेकिन उन्होंने रविन्द्र जडेजा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में वापस आने के बाद उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
विकेट को चुनौती वाला बताया

तिरुवनंतपुरम में हुए आज के मैच में पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार थी। इसके बाद विंडीज कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विराट ने कहा कि उन्हें इस फैसले से काफी हैरानी हुई।
उन्होंने आगे कहा
“इस पिच पर अगर हमें बल्लेबाजी करनी होती, तो टीम की कोशिश होती पहले 10 ओवर में भी भी विकेट न गिरे। वेस्टइंडीज ने शायद इसलिए भी पहले बल्लेबाजी की क्योंकि पिछले मैच में हमने काफी बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsWI: भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों से खुश नहीं हैं विराट कोहली, कहा इस क्षेत्र में अभी काम करने की है जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.