भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 71 रन के बड़े अंतर से हरा दिया हैं और साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गये इस मैच में पांच बातें काफी चर्चा में रही हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच बातों के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर चर्चा में रही पांच बातों पर :
रोहित का तूफानी शतक

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में एक शानदार शतक लगाया. उन्होंने 61 गेंदों पर 111 रन की एक शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके व 7 छक्के लगाये. रोहित का यह चौथा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं. उनका यह शतक आज सुर्खियों में हैं.
धवन की धीमी बल्लेबाजी

शिखर धवन की धीमी बल्लेबाजी इस मैच में चर्चा का विषय बनी रही, धवन ने भारतीय टीम के लिए आज 41 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. वह अपनी इस पारी के दौरान मात्र 3 चौके ही लगा पाये.
खलील की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंदबाजी भी आज सुर्ख़ियों में हैं. खलील ने आज अपने 4 ओवर में मात्र 30 रन देकर कुल 2 विकेट हासिल किये हैं. आज पूरे मैच के दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान करके रखा.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस मैच में एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए, वेस्टइंडीज के पास शिमोन हेटमेयर, शाई होप, डैरेन ब्रावो, कायरान पोलार्ड जैसे कई शानदार विस्फोटक बल्लेबाज हैं, लेकिन यह सभी बल्लेबाज पहले टी-20 मैच के बाद दूसरे टी-20 मैच में भी फ्लॉप साबित हुए हैं.
पोलार्ड का बुमराह से भिड़ना

कायरान पोलार्ड को आज जसप्रीत बुमराह ने आउट किया. दरअसल, जब पोलार्ड का कैच उछला, तो वह जानबूझकर बुमराह के पास आ गये थे और बुमराह का कैच से ध्यान भटकाना चाह रहे थे, लेकिन बुमराह ने अपना ध्यान केंद्रित करते हुए कैच कर लिया और पोलार्ड का यह प्रयास विफल रहा, इन दोनों के बीच हुई यह घटना भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : रोहित के शतक के अलावा चर्चा में रही ये पांच बातें appeared first on SportzWiki Hindi.