इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के हौंसले आजकल बुलंदियों पर है। जहां एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दे चुकी है वही अब भारतीय टीम का इरादा टी20 श्रृंखला में भी वेस्टइंडीज को हराने का है। आपकों बता दें की भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हाल ही में वनडे सीरीज में 3-1 से करारी शिकस्त दी है।
PakvsNz : आफरीदी के तूफान में उड़ी कीवी टीम, पाक ने जीती लगातार 11वीं सीरीज
इधर कल से शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच खेले जाएंगे। जहां भारत इन तीनों मैचों को जीतकर अपना विजयी क्रम बनाए रखना चाहेगा तो उधर वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
हालांकि पहले टी20 में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेलने जा रही है जो उसके लिए कड़ा इम्तेहान होगा। आपकों बता दें की टी20 श्रृखंला में महेंद्र सिंह धोनी का चयन नहीं हुआ है ऐसे में धोनी तीनों ही मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
उधर कप्तान विराट को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है जबकि भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी धोनी को चयनकर्ताओं ने टी-20 की टीम से बाहर कर दिया है।
IndvWi : T20 में हिटमैन इन तूफानी बल्लेबाजों का तोड़ सकता हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, बनेगा नंबर वन बल्लेबाज
इधर विराट को विश्राम दिए जाने के बाद टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है। आपकों बता दें की हाल ही में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था।