Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई की जीत के साथ छोड़ा कई दिग्गजों को पीछे, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त अंदाज में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप कर दिया और रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और नायाब कामयाबी जोड़ दी।

विंडीज को मात देकर रोहित ने बतौर कप्तान जीता 11वां मैच

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने अंतिम गेंद तक चले कशमकश के बीच एक रोमांचक जीत हासिल की।

रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इस अंतिम गेंद तक चले इस रोचक मैच को 6 विकेट से जीत कर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 11वीं जीत हासिल की।

बतौर कप्तान पहले 12 मैचों में सबसे ज्यादा 11 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने रोहित

अभी तक तो विराट कोहली की अनुपस्थिति में ही टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा के टी-20 कप्तानी कार्यकाल में ये 11वीं केवल 12 मैचों में हासिल की है और महज अब तक 1 मैच में ही हार का सामना किया है।

इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा अब बतौर कप्तान पहले 12 मैचों में सबसे ज्यादा 11 मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं।

हिटमैन ने बतौर कप्तान ये कामयाबी हासिल करने के साथ ही माइकल क्लार्क, शोएब मलिक, सरफराज अहमद और अस्गर स्टेनिकई जैसे कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। जिन्होंने अपने पहले 12 मैचों में कप्तानी करते हुए 10 मैचों में जीत हासिल की थी।

भारत के लिए किसी सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले तीसरे कप्तान

इस बड़े रिकॉर्ड के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान और भी रिकॉर्ड बनाया है। कप्तान के तौर पर इस दौरान उन्होंने पहली बार किसी सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान किसी सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी ने किया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई की जीत के साथ छोड़ा कई दिग्गजों को पीछे, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.