भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 9 विकेट से जीत लिया. इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-1 से जीत ली हैं.
भारत ने आसानी से 9 विकेट से जीता मैच

इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 31.5 ओवर में 104 रन पर आल आउट हो गई थी. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 25 रन की पारी कप्तान जेसन होल्डर ने खेली. वही मार्लोन सैम्युल्स ने अपनी टीम के लिए 42 रन की पारी खेली.
बता दें, कि इस मैच में रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जडेजा ने जहां अपने 9.5 ओवर में मात्र 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. वहीं जसप्रीत बुमराह ने अपने 6 ओवर में मात्र 11 रन रन देकर 2 विकेट हासिल किये.
105 रन के इस लक्ष्य को भारत की टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार पारियों की बदौलत 14.5 ओवर में हासिल कर लिया था.
भारत के लिए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने जहां 29 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. वहीं रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर 63 रन की एक शानदार पारी खेली.
ऐसी रही सीरीज की पूरी अवार्ड लिस्ट :

अवार्ड नाम धनराशी
पांचवा वनडे ‘मैन ऑफ़ द मैच’ : रविन्द्र जडेजा 1 लाख
पांचवा वनडे ‘जनाबल बैंक प्लेयर ऑफ़ द मैच’ : जसप्रीत बुमराह 1 लाख
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज : विराट कोहली 2.5 लाख
पांचवा वनडे ‘जनाबल बैंक प्लेयर ऑफ़ द सीरीज’ : रोहित शर्मा 2.5 लाख
विजेता टीम : भारत
उपविजेता टीम : वेस्टइंडीज
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, देखें किसे मिला कौन सा अवार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.