Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भारत ने इस खिलाड़ी को दिया डेब्यू का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आज 4 नवंबर को खेला जाना हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले इस पहले टी-20 मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों ही टीमें इस पहले टी-20 मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.

ऐसा रहा हैं भारत-वेस्टइंडीज के टी-20 मैचों का इतिहास 

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 8 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे से भारत की टीम ने 2 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज की टीम ने 5 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा हैं.

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी-20 रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी. भारतीय टीम अगर इस टी-20 सीरीज में जीत हासिल करती हैं, तो भारतीय टीम को

पिच रिपोर्ट 

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी हैं. इस पिच में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. शुरूआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजो को नई गेंद के साथ स्विंग मिल सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच चलता जायेगा. यह पिच भी बल्लेबाजी के लिए और अच्छा होता जायेगा.

भारत ने जीता टॉस 

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन 

India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shikhar Dhawan, Lokesh Rahul, Rishabh Pant, Manish Pandey, Dinesh Karthik(w), Krunal Pandya, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, K Khaleel Ahmed, Umesh Yadav

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भारत ने इस खिलाड़ी को दिया डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.