Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए रोहित शर्मा ने इस तरह किया शिखर धवन की धीमी बल्लेबाजी का बचाव

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के शानदार शतक के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 71 रन के अंतर से दूसरे टी-20 मैच में हरा दिया हैं. भारत ने साथ ही इस सीरीज को भी अपने कब्जे में कर लिया हैं.

रोहित को शानदार शतक ले लिए मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

इस मैच में रोहित ने एक शानदार शतक लगाया. उन्होंने 61 गेंदों पर 111 रन की एक शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके व 7 छक्के लगाये. रोहित का यह चौथा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं. उन्हें अपने इस शतक के लिए मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया हैं.

विकेट को समझने के लिए लिया शुरूआत में समय 

शिखर धवन ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की, धवन ने भारतीय टीम के लिए आज 41 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. वह अपनी इस पारी के दौरान मात्र 3 चौके ही लगा पाये. उनकी धीमी बल्लेबाजी का कारण बताते हुए रोहित ने मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए अपने बयान में कहा, “जैसे की मैंने टॉस पर कहा था, यहां कई मैच अबतक नहीं खेले गया हैं, इसलिए इस पिच को समझना बहुत महत्वपूर्ण था, इसलिए हमने शुरूआत में अपना समय भी लिया.

जब हम सेट हो गये थे, तो हमने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और एक अच्छा स्कोर खड़ा किया. स्टेडियम में आये दर्शक अब खुशी के साथ वापस जायेंगे जो बहुत अच्छी बात हैं. 

रोहित ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे भी काफी खुशी है, कि हमने इस श्रृंखला को जीत लिया है. शिखर की बल्लेबाजी काफी आक्रमक हैं, लेकिन आज उसने भी विकेट को समझने के लिए समय लिया, क्योंकि इस पिच पर शुरूआत से ही रन बनाना आसान नहीं था और उसके पिछले कुछ मैच अच्छे भी नहीं रहे थे, लेकिन आज वह बल्लेबाजी करते वक्त अच्छा लग रहा था. 

मुझे लगता हैं, कि धवन और मेरी 120 रन से ज्यादा की साझेदारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रही हैं. केएल राहुल ने भी हमारी पारी को अच्छा फिनिस दिया.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI : ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए रोहित शर्मा ने इस तरह किया शिखर धवन की धीमी बल्लेबाजी का बचाव appeared first on SportzWiki Hindi.