Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडन गार्डन में घंटा बजाने के लिए बुलाने पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक मैदान में से एक कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम के साथ भारतीय क्रिकेट की कई यादें जुड़ी हैं। इस मैदान को क्रिकेट इतिहास के सबसे खास मैदान में से एक माना जाता है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट में ईडन गार्डन मैदान का खास महत्व है।

ईडन गार्डन में ऐतिहासिक घंटा बजाने का दिया जाता है दिग्गजों को मौका

ईडन गार्डन के ऐतिहासिक मैदान में एक ऐतिहासिक घंटा लगा हुआ है जिसे यहां पर होने वाले हर मैच में किसी ना किसी खास क्रिकेटर को सम्मानित करने के लिए ये घंटा बजाने का मौका दिया जाता है।

इसी तरह से अब तक कई पूर्व और वर्तमान दिग्गज क्रिकेटरों को कोलकाता के ईडन गार्डन में लगे इस घंटे को बजाने का मौका मिला है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बजाया ये ऐतिहासिक घंटा

और भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में रविवार को खेले गए मैच में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अहजरूद्दीन को ये घंटा बजाने का मौका मिला।

मोहम्मद अजहरूद्दीन ने मैच के शुरू होने से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के सानिध्य में इस सम्मान को हासिल करते हुए घंटा बजाकर मैच की शुरूआत की।

गौतम गंभीर से अजहरूद्दीन को मौका देने पर उठाए सवाल

लेकिन वहीं भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर को मोहम्मद अजहरूद्दीन का ये घंटा बजाने का मौका देना रास नहीं आया और उन्होंने इसको लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौतम गंभीर ने मोहम्मद अजहरूद्दीन ने ये सवाल इसलिए खड़े किए हैं कि मोहम्मद अजहरूद्दीन का नाम मैच फिक्सिंग जैसा बड़ा आरोप लगने के बाद भी उन्हें ये मौका क्यों दिया गया।

गंभीर ने ट्वीट करते हुए इस बात को लेकर लिखा कि “भारत ने आज ईडन में मैच जीता लेकिन मुझे बड़ा खेल है कि बीसीसीआई, सीओए और कैब हार गए। ऐसा लगता है कि भ्रष्ट के खिलाफ कोई सहिष्णु नीति रविवार को भी नहीं छूटी। मुझे पता है कि उन्हें उन्हें एचसीए चुनाव लड़ने की इजाजत थी लेकिन फिर चौंकाने वाला है। घंटी बज रही है, उम्मीद है कि शक्तियां सुन रही है।”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडन गार्डन में घंटा बजाने के लिए बुलाने पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.