भारत दौरे पर पिछले एक महीनें से आयी हुई वेस्टइंडीज की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही 5 मैचों की वनडे सीरीज तो गंवा दी है और अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी 1-0 से पिछड़ गई है।
वेस्टइंडीज के प्रमुख खिलाड़ी नहीं लेते अपनी टीम से खेलने में दिलचस्पी
ऐसा नहीं है कि वेस्टइंडीज की टीम इतनी भी ज्यादा कमजोर कही जा सके। क्योंकि इनके पास अभी भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम को चुनौती देने का माद्दा रखते हैं।

इसमें विंडीज के पास क्रिस गेल, आन्द्रे रसेल, सुनील नरेन जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। लेकिन ये सभी प्रमुख खिलाड़ी भारत के दौरे पर खेलने में इतनी रूचि नहीं दिखा सके।
पूर्व विंडीज कप्तान कार्ल हूपर ने उठाए सवाल, कहा बड़े शर्म की बात
इनके अलावा भी वेस्टइंडीज के कई प्रमुख खिलाड़ी अपने देश की टीम के लिए खेलने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा पा रहा है। विंडीज के बड़े खिलाड़ियों के इस रवैये को लेकर पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने सवाल उठाए हैं।

अपने व्यक्तिगत कारणों या चोट का हवाला देकर अपनी टीम के लिए नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों पर भड़कते हुए कार्ल हूपर ने कहा कि ये तो स्पष्ट है कि वो वेस्टइंडीज के लिए खेलने में रूचि नहीं रखते हैं। ये शर्म की बात है।
अगर सभी सीनियर खिलाड़ी होते तो नहीं होती भारत की राह आसान
वेस्टइंडीज के 51 साल के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने अपनी युवा टीम का समर्थन करते हुए कहा कि “अगर हमारे सीनियर खिलाड़ी यहां खेलते तो भारतीय टीम के लिए राह आसान नहीं रहती। ये एक युवा टीम है और उन्हें समय चाहिए।”

कार्ल हूपर ने आगे कहा कि “हमें लगातार बने रहने की जरूरत है। कुछ दिन तो हम अच्छी तरह से खेलते हैं लेकिन कुछ दिन हम स्थिति के अनुसार नहीं खेल पाते हैं। हमारे पास प्रतिभा है, लेकिन उन्हें अच्छी तरह से पोषित होना चाहिए। क्रिकेट वेस्टइंडीज को अच्छी नीतियों को अपनाने की जरूरत है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI: किसने कहा, प्रमुख खिलाड़ियों का नहीं खेलना है बड़े शर्म की बात appeared first on SportzWiki Hindi.