भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को बड़े ही आसानी के साथ 71 रन से हरा दिया हैं. भारत ने अपनी इस जीत के साथ ही सीरीज को भी जीत लिया हैं. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टीम की इस जीत के बाद काफी खुश दिखाई दिए हैं. उन्होंने जीत के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद की जमकर तारीफ की हैं.
रोहित ने बुमराह और खलील के बांधे तारीफों के पुल

रोहित ने भारतीय टीम की जीत के बाद जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद की जमकर तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा, “बुमराह हमारे पास एक शानदार तेज गेंदबाज हैं. हम उनका इस्तेमाल वनडे और टी-20 में अलग-अलग तरीके से करते हैं और दोनों ही फॉर्मेट में वह हमारे लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं.
खलील भी नई गेंद के साथ काफी अच्छे नजर आ रहे हैं. वह बहुत कन्ट्रोल के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. उसकों अब कांफिडेंस आ गया हैं और वह उसकी गेंदबाजी में भी नजर आ रहा हैं. वह गेंद को अच्छी तरह दोनों तरफ स्विंग करा रहा हैं.
दुनिया के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक

रोहित शर्मा ने स्टेडियम में आये दर्शकों की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता हैं, कि आज हम सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक में खेल रहे थे. मुझे उम्मीद हैं, कि यहां और ज्यादा मैच होंगे और दर्शक इसी तरह यहां के मैचों का लुफ्त उठाएंगे.”
ऐसा रहा मैच

इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच में अपने कप्तान रोहित शर्मा के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाये.
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 124 रन ही बना पाई और इस मैच को भारत की टीम ने जीत लिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : रोहित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए जीत का श्रेय इन दो खिलाड़ियों को दिया appeared first on SportzWiki Hindi.