भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम लखनऊ में आज 6 नवंबर को खेला जाना हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले इस दूसरे टी-20 मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. भारतीय टीम इस पहले टी-20 मैच को जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
आंकड़ो के हिसाब से वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 9 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे से भारत की टीम ने 3 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज की टीम ने 5 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा हैं.
आपकों बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए इस सीरीज के पहले टी-20 मैच को भारत की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीत लिया था.
पिच रिपोर्ट

अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम लखनऊ की पिच गेंदबाजो के लिए अच्छी हैं. इस पिच के दोनों तरह लम्बी सुखी घास हैं, इसलिए निश्चित तौर पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला नहीं देखने को मिलने वाला हैं.
यह धीमे उछाल वाली पिच हैं. इस पिच को उड़ीसा की मिट्टी से बनाया गया हैं. इस पिच में स्पिन गेंदबाजो को मदद मिलने की उम्मीद हैं. बल्लेबाजों का यह पिच कड़ा इम्तिहान लेने वाली हैं.
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
इस प्रकार है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shikhar Dhawan, Lokesh Rahul, Rishabh Pant, Manish Pandey, Dinesh Karthik(w), Krunal Pandya, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, K Khaleel Ahmed, Bhuvneshwar Kumar
Windies (Playing XI): Shai Hope, Denesh Ramdin(w), Shimron Hetmyer, Kieron Pollard, Darren Bravo, Nicholas Pooran, Rovman Powell, Carlos Brathwaite(c), Fabian Allen, Khary Pierre, Oshane Thomas
The post INDvsWI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारतीय टीम में हुई इस दिग्गज की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.