भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जिसके बाद टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर है।
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी-20 मैच में सिद्धार्थ कौल को मिली टीम में जगह
भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और भारतीय टीम से क्लीन स्वीप की पूरी उम्मीदें हैं और इसी बीच तीसरे टी-20 मैच से ठीक पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम में तीन बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया है।
UPDATE: Umesh Yadav, Jasprit Bumrah & Kuldeep Yadav rested for 3rd Paytm #INDvWI T20I in Chennai@sidkaul22 added to India's squad
Details – https://t.co/hqzMTMT8rZ pic.twitter.com/tbdbLBfwEI
— BCCI (@BCCI) November 9, 2018
भारतीय टीम के इन बदलावों में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और उमेश यादव को आराम दिया है और वहीं जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को शामिल किया है।
सिद्धार्थ कौल को एक बार फिर से मिला अपने आपको साबित करने का मौका
आईपीएल के पिछले दो सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह दी थी लेकिन उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया था।

लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए सिद्धार्थ कौल को फिर से भारतीय टी-20 टीम में मौका दिया गया है।
सिद्धार्थ कौल ने खुद को ट्वीट कर किया अच्छे प्रदर्शन का विश
टीम में जगह मिलने के बाद ही कौल ने ट्वीट किया और टीम में जगह मिलने पर अपनी ख़ुशी जाहिर की, हालंकि उन्होंने यह ट्वीट तुरंत हटा दिया.
सनराईजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खूब प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को भारतीय टीम में फिर से मौका मिला है जिन्होंने वैसे इंग्लैड के खिलाफ अपना डेब्यू तो कर ही लिया है।

और अब माना जा रहा है कि सिद्धार्थ कौल को चेन्नई टी-20 मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल सकती है। क्योंकि टीम अपने बैंच को मौका देने का सोच सकती है। ऐसे में सिद्धार्थ की खुशी दोगुनी भी हो सकती है। लेकिन उससे पहले ही सिद्धार्थ ने अपने आपको ही ट्वीट कर टीम में शामिल करने पर अच्छे प्रदर्शन का विश किया है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- टीम में जगह मिलने के बाद खुशी से झूम उठे सिद्धार्थ कौल किया ऐसा ट्वीट कि तुरंत करना पड़ा डिलीट appeared first on SportzWiki Hindi.