भारत और विंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है। अब भारतीय टीम सीरीज में इस बढ़त के साथ लखनऊ में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में उतरने के लिए तैयार हैं।
दूसरे टी-20 मैच में हो सकती ये प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही है और वो 6 नवंबर को होने वाले दूसरे टी-20 मैच में बुलंद हौंसलों के साथ उतरने को तैयार हैं

लेकिन इस बीच दूसरे टी-20 भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ बदलाव के साथ नजर आ सकती है तो आईए डालते हैं एक नजर भारत की संभावित इलेवन पर….
रोहित शर्मा(कप्तान)
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित ने पहले मैच में जीत तो हासिल की लेकिन खुद बल्लेबाजी से खास नहीं कर सके। लेकिन दूसरे मैच में उन पर नजरें रहेंगी।

शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर यानि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई खास कमाल नहीं देखा गया है। वनडे सीरीज के बाद पहले टी-20 में भी धवन का बल्ला खामोश रहा लेकिन उम्मीदें अभी भी हैं।

केएल राहुल
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से भारतीय टीम को बड़ी आस है। वनडे सीरीज में तो इन्हें मौका नहीं मिला लेकिन टी-20 में मौका मिला वहां कुछ खास नहीं कर पाए हालांकि राहुल की जगह दूसरे मैच में तय है।

दिनेश कार्तिक
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भले ही टेस्ट और वनडे से बाहर कर दिया हो लेकिन टी-20 में इनका जलवा बरकरार है। कार्तिक ने जिम्मेदारी दिखाते हुए भारत को पहला मैच जीताया। आगे भी इसी तरह की उम्मीदें हैं।

ऋषभ पंत(विकेटकीपर)
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी की गैरमौजूदगी में पहले टी-20 में बतौर बल्लेबाज मौका दिया गया जिसे वो भुनाने में नाकाम रहे। लेकिन जगह को कोई खतरा नहीं है।

श्रेयस अय्यर
भारतीय टीम के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज मनीष पांडे की नाकामी के बाद युवा श्रेयस अय्यर को मौका मिलना तय माना जा रहा है। दूसरे टी-20 में अय्यर को मौका मिलने पर नजरें रहेंगी।

क्रुणाल पंड्या
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में डेब्यू का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने शानदार शुरूआत की और अपनी जगह को मजबूत दावेदारी दी।

कुलदीप यादव
भारतीय टीम के युवा स्टार रिस्ट स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले टी-20 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच बने कुलदीप से इसी प्रदर्शन की आस बरकरार रहेगी।

जसप्रीत बुमराह
मौजूदा भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग की सबसे बड़ी ताकत जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर खास नजरें हैं और उन्होंने पहले टी-20 मैच में एक बार फिर खरे उतरने में सफलता हासिल की।

भुवनेश्वर कुमार
भारतीय टीम के ओपनिंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पहले टी-20 में आराम देकर उमेश यादव को अजमाया लेकिन उमेश के फ्लॉप होने के बाद अब भुवी की दूसरे मैच में वापसी तय है।

खलील अहमद
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील ने वनडे सीरीज से ही अपनी गेंदबाजी से खास प्रभावित किया और उन्हें टी-20 डेब्यू का भी मौका मिला। खलील ने पहले ही टी-20 में अपनी गेंदबाजी से खास छाप छोड़ी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- लखनऊ में होने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा ने किये टीम में दो बड़े बदलाव, दूसरे मुकाबले में इन दो नए चहरो के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम ! appeared first on SportzWiki Hindi.