इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच इस समय तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। अंतिम वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन कैरेबियाई का ये फैसला ठीक नहीं रहा।
B'day spl : क्रिकेटर बनने से पहले लक्ष्मण इस फील्ड में कर चुके हैं ये काम
भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया और पूरी मेहमान टीम अंतिम वनडे मैच में मात्र 31.5 ओवर में 104 रन बनाकर ही आॅल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से अंतिम वनडे मैच में कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
IndvWi : दुनिया के बेस्ट फिनिशर धोनी आज हासिल करने वाले ये खास उपलब्धि
भारत की और से सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जड़ेजा ने मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपने 9.5 ओवर के स्पेल में 34 रन खर्च करके चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाने में अहम योगदान दिया। जडेजा के अलावा खलील अहमद और बुमराह ने 2—2 विकेट चटकाएं और भुवी और यादव ने मैच में 1—1 बल्लेबाजों को आउट किया। भारत को अब अंतिम वनडे मैच जीतने के 50 ओवर में 105 रनों का लक्ष्य हासिल करना है। अगर भारतीय टीम ये सीरीज जीत जाती हैं तो वो लगातार 6 द्विपक्षीय सीरीज का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो सकती है। आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम के बल्लेबाज शानदार फार्म में चल रहे है।