इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल कोलकाता में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया है। पहले टी20 में भारतीय टीम ने बाजी मारी और मेहमान टीम को 5 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। रोहित एंड कंपनी ने पहले टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित का ये फैसला सही साबित हुआ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मेहमान टीम को 20 में ओवर में 8 विकेट पर 109 रनों पर ही ढेर कर दिया।
धनतेरस 2018 : इस दिन भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, नहीं तो...
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया की शुरूआत भी सही नहीं रही। टीम के गब्बर बल्लेबाज शिखर धवन 3 और कप्तान रोहित शर्मा 6 रनों पर ही पवेलियन लौट गए। इन दोनों बल्लेबाजोंं को युवा गेंदबाज ओशने थामस ने चलता किया। धोनी की अनुपस्थिति में टीम में पंत भी कुछ कमाल नहीं कर पाएं और 1 रन ही पवेलियन लौट गए। बाद में दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पाड्या और मनीष पांडे ने टीम को 13 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। भारत की और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन बनाए।
ग्रेजुएट पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
भारत के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर के स्पेल में 13 रन खर्च करके तीन अहम विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। विश्व चैंपियन को हराने में यादव ने अहम भूमिका निभाई।