इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट सीरीज में, फिर वनडे सीरीज में हराकर अपनी घरेलू सरजमीं पर दबदबा कायम रखा है। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम इस टी20 सीरीज को भी जीतने की पूरी कोशिश करेगी। भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2—0 से हराया, पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3—1 से हराने में सफल हुई।
इन चार राशियों पर आज शनिदेव की रहेगी खास नजर, विशेषकर चौथी राशि पर
टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इस दौरान हिटमैन रोहित शर्मा के पास टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका हाथ में रहेगा।
आईसीसी वनडे रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचा ये भारतीय गेंदबाज, कोहली शीर्ष पर बरकरार
हिटमैन रोहित शर्मा इस समय शानदार फार्म में चल रहे है। रोहित शर्मा अगर इस तीन टी20 मैचों की सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे तो वो पहले विराट कोहली का और फिर न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ देंगे।
इस कारण हुआ था साइमंड्स का क्रिकेट करियर खत्म
रोहित शर्मा के अभी टी20 में 2086 रन हैं वो विराट से टी20 में 16 रन पीछे है। विराट के टी20 में 2102 रन है। वहीं, गुप्टिल के 2271 रन है हिटमैन अगर इस सीरीज में 185 रन बना लेते हैं वो टी20 में सबसे सर्वाधिक रन बनाने के मामलें में सबसे टॉप पर पहुंच जाएंगे।