इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन टी20 मैचों को दूसरा टी20 मैच उत्तरप्रदेश के नए नवेले इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम आज इकाना स्टेडियम में दूसरा मैच जीतकर टी20 सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं, मेहमान टीम भी दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। भारतीय टीम आज सीरीज जीतने के लिए भरसक प्रयास करेगी।
अगर पाना हैं कर्ज से छुटकारा तो आज नरक चतुर्दशी के दिन करें ये अचूक उपाय
विराट की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हिटमैन रोहित शर्मा आज टीम में कुछ बदलाव कर सकते है। रोहित शर्मा एकादश में उमेश यादव की जगह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर सकते है। क्योंकि उमेश यादव ने कोलकाता में खेले गए पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। यादव पहले मैच में थोड़े खर्चीले साबित हुए थे। ऐसे में रोहित टीम में कुछ बदलाव कर सकते है।
12वीं, इंजीनियरिंग के पदों पर इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में रोहित एंड कंपनी को जीत के लिए कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम को ढहाने में अहम भूमिका निभाई और भारत को एक समय संकट की ऐसी से गुजरना पड़ा।
इन चार राशियों पर आज शनिदेव की रहेगी खास नजर, विशेषकर चौथी राशि पर
लेकिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने नाबाद पारी खेलते हुए। टीम को मंजिल तक पहुंचाया और वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज करके ही पवेलियन लौटे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 7:00 बजे ये दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।