इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2—1 से आगे चल रही है। आपको बता देते है कि एक मैच टाई हुआ था। आज के मैच में जहां मेजबान टीम सीरीज का जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, मेहमान टीम वनडे सीरीज में बराबरी पर आने के लिए मैदान में उतरेगी।
एक पारी में ही चौका का शतक लगाने से चूका ये तूफानी बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर मेहन्द्र सिंह धोनी के लिए बहुत खास होने वाला है। क्योंकि धोनी इस खास मैच एक खास उपलब्धि हासिल करने से मात्र एक कदम दूर है। आपको बता देते हैं कि धोनी इस अंतिम मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10,000 रन पूरे करने वाले है। धोनी इस बड़ी उपलब्धि से मात्र एक रन पीछे है। वैसे, महेन्द्र सिंह धोनी के 50 ओवर के फॉर्मेट में 10,173 रन हैं।
'विराट बिग्रेड' आज जीतना चाहेगी लगातार छठी सीरीज, आज इस समय होगा मुकाबला
महेन्द्र सिंह धोनी के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रही ये वनडे सीरीज कुछ खास नहीं रही। धोनी ने अभी तीन वनडे मैचों में मात्र 50 रन बनाएं है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने सीमित ओवर का विश्वकप, टी20 का विश्वकप और चैंपियशिप जीताने में अहम योगदान दिया है। लेकिन इस वक्त इस दिग्गज बल्लेबाज का बल्ला खामोश चल रहा है।