Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvWI : भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, बेंच पर बैठे इन खिलाड़ियों को मिल सकता है

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल रविवार को तीन टी20 सीरीज का अंतिम मैच चेन्नई में खेला जाएगा। चेन्नई में खेले जाने वाले इस अंतिम मैच में चेन्नईवासियों को पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी की कमी खलेगी। आपको बता दें कि धोनी का इस टी20 सीरीज में चयन नहीं हुआ था। रविवार के दिन होने वाला ये मैच शाम 7:00 से खेला जाएगा।

इंडियन पोस्ट आॅफिस में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

कल चेन्नई में होने वाले अंतिम टी20 मैच में भारत की नजरें मेहमान टीम के विरूद्ध तीसरे और अंतिम अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में जीत के साथ क्लीन स्वीप पर रहेगी। भारतीय टीम इस अंतिम टी20 मैच में मेहमान टीम के खिलाफ अपनी बैंच स्ट्रैंथ को भी आजमाना चाहेगी।

10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर, वाशिगठन सुंदर और शाहबाज नदीम को आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले मौका देना चाहेगी। इसी बीच भारतीय चयन बोर्ड ने अंतिम टी20 मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव तथा चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को आराम दे सकते है। जिससे कि आस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल कर सकें। तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है।

टीम इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल।