Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12- आईपीएल में धमाल मचाने के लिए खुद को तैयार कर रहा हैं KXIP का यह खिलाड़ी, कर रहा हैं विशेष अभ्यास

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन के लिए हर कोई अब तैयार रहने की तरफ देख रहा है। वो चाहे फ्रेंचाइजी हो या टीम का सपोर्टिंग स्टाफ या फिर हो टीम के खिलाड़ी। अब तो आईपीएल-12 के लिए सभी अपनी तैयारी की तरफ ही ध्यान दे रहें हैं।

जम्मू-कश्मीर के मंजूर दार कर रहे हैं आईपीएल की तैयारी

वैसे अभी तक तो हमने सपोर्टिंग स्टाफ या फ्रेंचाइजी की खबरों पर ही गौर किया था लेकिन अब खिलाड़ी भी तैयारी में जुट गए हैं। इसी तरह से जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर मंजूर दार भी अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कमाल दिखाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

आईपीएल में परवेज रसूल के बाद जम्मू-कश्मीर के दूसरे खिलाड़ी बने मंजूर दार को पिछले ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रैंचाइजी ने 20 लाख रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

मंजूर दार हैं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा

मंजूर दार एक बिग हिटर के रूप में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी पहचान बना चुके हैं। जो बड़े शॉट्स खेलने में काबिलियत रखते हैं लेकिन उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

मंजूर दार ने इस बार के आईपीएल में टीम में जगह बनाने के लिए अभी से अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। मंजूर दार इंडोर अभ्यास कर रहे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं।

मुझे पिछले सीजन में कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ मिला सीखने का मौका

मंजूर दार ने टीम में स्थान को लेकर कहा कि “जब आप टीम के साथ होते हैं और मैच खेलने नहीं मिलते हैं तो ये मुश्किल होता है, लेकिन मेरे लिए ये एक महान सीखने का जरिया था “

“क्योंकि मैंने बड़े इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ बातचीत की और उनसे बहुत कुछ सीखा। इस साल मुझे आशा है कि हर कोई देखेगा कि मैं क्या कर सकता हूं।”

जम्मू-कश्मीर के बर्फिले मौसम के कारण कर रहा हूं इंडोर अभ्यास

जम्मू कश्मीर के बर्फिले मौसम के कारण मंजूर दार ने इंडोर अभ्यास शुरू किया है और इसको लेकर उन्होंने कहा कि “क्रिकेट के लिए जम्मू कश्मीर में सुविधाएं इतनी अच्छी नहीं हैं और इसलिए उन्हें अभ्यास करने के लिए अपने रास्ते बाहर करने पड़ते हैं।”

“मैं आईपीएल के लिए फिट और तैयार रहना चाहता हूं क्योंकि अपना शेयर करना चाहता हूं। अब, बर्फ से ढके स्थान के साथ कोई भी अभ्यास असंभव है इसलिए मैं इसे इंडोर में करता हूं।”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL 12- आईपीएल में धमाल मचाने के लिए खुद को तैयार कर रहा हैं KXIP का यह खिलाड़ी, कर रहा हैं विशेष अभ्यास appeared first on SportzWiki Hindi.