Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12 : ये हैं वो चार विदेशी खिलाड़ी जो ऑक्शन में हासिल कर सकते हैं मोटी रकम

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए हमारे पास महज कुछ ही महीनों का वक़्त बचा हुआ हैं | लेकिन आईपीएल का बुखार लोगों में अभी से सर चढ़कर बोल रहा हैं। बता दे इस बार आईपीएल का 12 वां सीजन वर्ल्ड कप 2019 से पहले हो जायेगा। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया के सफल टी -20 लीगों में से एक है।

आईपीएल में हर साल दुनिया भर से युवा खिलाड़ियो की प्रतिभाएं सामने आती हैं। भारत में 2019 में आम चुनावों के चलते आईपीएल का 12 वां संस्करण दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने की संभावनाएं बन रही हैं। पिछले कुछ सालों में हमने ऐसे खिलाड़ियों को देखा हैं। जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में बड़ी कमाई की हैं। इस बार भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो नीलामी से पहले मोटी कमाई कर सकते हैं। तो आइये आज आपको बताते हैं कि कौन हो सकते हैं वो खिलाड़ी।

क्यूस अहमद


अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर खिलाड़ी क्यूस अहमद आईपीएल के इस सीजन में अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। बता दे ये खिलाड़ी अपनी टीम में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के लिए जाना जाता हैं। इन्होंने अब तक 17 टी -20 पारी में 22 विकेट अपने नाम किये हैं। इन्होने 169 के औसत गेंदबाजी के साथ 16.90 के प्रभावशाली औसत तक के साथ खेला। अफगानिस्तान के ये बेहतरीन खिलाड़ी इस बार किसी भी टीम की सम्पति हो सकता हैं। इनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए टीमों के बीच इनके चयन को लेकर युद्ध भी हो सकता हैं।

ल्यूक रोंची


ये खिलाड़ी क्रिकेट जगत के गेंद के सबसे कठिन और साफ-सुथरे हिटर्स में से एक है। इस खिलाड़ी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व के बाद टी 20 ,मैचों का एक बेहतरीन रिकॉर्ड हैं। इस खिलाड़ी के पास सीमा रस्सी पर दोनों पैकर्स और स्पिनरों को तोड़ने की बेहतरीन क्षमता हैं
बता दे इस खिलाड़ी ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने आईपीएल की शुरुआत की थी। बता दे इन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में काबुल का भी प्रतिनिधित्व किया था। उस समय टीम को एक अच्छी शुरुवात भी दी थी। इनके प्रदर्शन को देखते हुए 2019 के आईपीएल में इनके महंगे बिकने की सम्भावना हैं।

जॉनी बेयरस्टो


इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। इस खिलाड़ी ने अपने दम पर अपने देश को कई सारे मैच जितवाए हैं। बता दे ये पिछले आईपीएल की नीलामी में ज्यादा खास नहीं थे। लेकिन इस बार ये अपने बेहतरीन खेल से सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इनके खेल की आक्रामक शैली इनको बाकि खिलाड़ियों से थोड़ा अलग बनाती हैं। बता दे बैरस्टो ने अब तक 96 गेम खेले हैं। जिसमॅ इन्होने नॉट आउट हुए 102 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 1649 रन बनाए हैं।

शिमोन हेटमीर


ये खिलाड़ी अपने देख के लिए भगवान की तरह हैं। इसी वजह से ये आने वाले आईपीएल नीलामी में मोटी राशि अपने साथ ले जा सकते हैं। अभी हाल ही में ख़त्म हुई एक दिवसीय श्रृंखला में वो अपने गेंदबाजों के ऊपर बेहतरीन तरीके से हावी रहे थे। उन्होंने इस खेल में न सिर्फ शतक बनाया था बल्कि 94 रन भी बनाये थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL 12 : ये हैं वो चार विदेशी खिलाड़ी जो ऑक्शन में हासिल कर सकते हैं मोटी रकम appeared first on SportzWiki Hindi.