स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पिछले छह – सात महीनो से चर्चा का एक अहम केंद्र बने हुए हैं. बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसने से लेकर आईपीएल के आगामी सत्र में इनके खेलने ना खेलने को लेकर आये दिन कोई ना कोई अपडेट खेल जगत में आती ही रहती हैं. हाल में ही गुरूवार, 15 नवंबर को आईपीएल 12 के लिए सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज़ किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी.
इन सूचि में राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ और सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर को अपनी अपनी टीमो में रिटेन किया. आप सभी को बता दे, कि बॉल टेम्परिंग के चलते यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल 11 में भाग नहीं ले सके थे.
रिटेन होने के बाद भी नहीं लेगे आईपीएल में हिस्सा
image source : cricket.aus.com
स्मिथ और वार्नर को लेकर अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही हैं. दरअसल भले ही राजस्थान और हैदराबाद की टीमों ने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया हो, लेकिन रिटेन किये जाने के बाद और बैन समाप्त हो जाने के बाद भी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आईपीएल 2019 का हिस्सा नहीं बन पायेगे.
आप यह सोच रहे होगे यह भला कैसे संभव हैं. बैन खत्म होने और रिटेन किये जाने के बाद आखिर क्यों यह दोनों आईपीएल के आगामी सत्र का हिस्सा नहीं बन पायेगे. दरअसल इसके पीछे एक अहम और बड़ी वजह छिपी हुई हैं.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि स्मिथ और वार्नर का बैन अगले साल मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त हो जायेगे और अप्रैल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी हैं. ESPNcricinfo की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ यह वनडे सीरीज पहले मार्च में आयोजित थी, लेकिन अब इसको मार्च से अप्रैल में शिफ्ट कर दिया गया हैं.
अब इसके लिए करनी होगी वापसी
photo by : getty images
अब अगर स्मिथ और वार्नर को अपने देश के लिए 2019 का विश्व कप खेलना हैं, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के लिए इस श्रृंखला में खेलना ही पड़ेगा. अप्रैल में एकदिवसीय सीरीज होने के चलते इन दोनों खिलाड़ियों का अप्रैल में होने वाले आईपीएल के मुकाबले मिस करने पड़ सकते हैं और चूँकि इन दोनों स्टाइलिश खिलाड़ियों का बैन मार्च के अंतिम हफ्ते में खत्म होगा, तो इसके चलते इनको मार्च में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को भी मिस करना पड़ेगा.
हाल में ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल और विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एक अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए कुछ अहम गाइडलाइन्स जारी की थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को लेकर आईपीएल में शामिल होने पर कुछ बड़े सख्त नियम बनाए है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम परफॉरमेंस अतंरिम मैनेजर के रूप में नियुक्त की गई पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने अपने एक बयान में इस बात को लेकर कहा कि आईपीएल में खेलने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स नेशनल गवर्निंग बॉडी से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी. बेलिंडा क्लार्क ने कहा कि
“आईपीएल को विश्व कप के बीच समायोजित करके घरेलू सत्र को ओवरलैप करना बहुत मुश्किल होगा. हम हमेशा की तरह इस बार भी केस दर केस के आधार पर ही आवेदकों का आंकलन करेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण ये है कि हमारी स्थिति को समझे और उनके पास अपना व्यक्तिगत फैसला लेने की स्पष्टता है.”
pic by : twitter
The post बैन समाप्त होने और रिटेन किये जाने के बाद भी IPL 12 का हिस्सा नहीं होगे स्मिथ और वार्नर! appeared first on SportzWiki Hindi.