आईपीएल का 11 सीजन खत्म ख़त्म हो चुका हैं। और इस समय आईपीएल के 12वें सीजन की तैयारियां जोरों शोरों के साथ चल रही हैं। हमेशा की तरह इस साल का आईपीएल भी बहुत रोमांचक होने होने वाला हैं। आईपीएल का लुफ्त उठाने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी करीब 11 साल से लगातार आ रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ आईपीएल की टीमों में हर साल कुछ न कुछ बदलाव होता रहता हैं। हर साल टीम में कोई न कोई नया खिलाड़ी जुड़ता हैं। तो कोई न खिलाड़ी टीम से बाहर जाता हैं। पिछले कुछ सालों में कुछ खिलाड़यों ने घरेलु मैदान में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं।
इस चीज़ को देखते हुए इस बार आईपीएल के कुछ चहरे ऐसे भी हैं, जो इस साल खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। तो आइए आज नज़र डालते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर।
ओशेन थॉमस

ये खिलाड़ी तब सभी नज़रों में आए जब इन्होंने सीपीाएल 2018 में धमाकेदार प्रदर्शन किया। इन्होंने इस मैच के दौरान 18 विकेट अपने नाम किये। बता दे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में ये खिलाड़ी दूसरे स्थान पर हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी की गेंद की गति को भी काफी पसंद किया गया था। बता दे इनकी गेंद की रफ़्तार काफी तेज़ होती हैं।
इस खिलाड़ी को इनके घातक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया था। इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया था। इनके प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी पर सभी टीमों की नज़रे होंगी
जेसन पॉल बेहरेनडॉर्फ

ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ये अभी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के खेल के लिए नियमित रूप से टीम का हिस्सा रहते हैं। ये खिलाड़ी काफी वक़्त से ऑस्ट्रेलिया के लिए t-20 मैच खेल रहे है। बता दे अभी कुछ समय पहले ही इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 5 टी20 मुकाबलों में भाग लिया था ।
बता दे इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियन ने इस खिलाड़ी को 2018 में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन इनके चोटिल होने के चलते इनकी जगह मिशेल मैकक्लेनघन को खिलाया गया। इस खिलाड़ी के साथ सबसे बड़ी दिक्क्त ये हैं कि ये पिछले तीन सीजन से लगातार चोटिल चल रहे हैं।
आईपीएल का सीजन करीब -करीब 45 से 50 दिनों तक चलता है। अगर ये खिलाड़ी इस बार चोट से उभर जाते हैं तो अन्य टीमें इनके बारें में सोच सकती हैं।
मिचेल सैंटनर

ये एक ऐसा खिलाड़ी है जो शानदार प्रदर्शन के बाद भी अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेल पाए। चोटिल होने के चलते इन्हें पिछले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होना पड़ा था। टीम ने इसकी जगह अपनी टीम में डेविड विली को साथ खिलाया था। बता दें ये खिलाड़ी एक बेहतरीन टी20 गेंदबाज है। जोकि बिना गैप दिए टाइट बॉलिंग करते है।
इतना ही नहीं ये एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी भी हैं। वैसे इस समय टीमें एमएस धोनी, जडेजा जैसे दिग्गजों के साथ इस खिलाड़ी को मौका दे सकती हैं। क्योंकि ये खिलाड़ी बिल्कुल जडेजा की तरह ही खेल खेलते हैं। आगामी आईपीएल में टीमें इस खिलाड़ी के ऊपर भी नज़रे डाल सकती हैं।
मोहम्मद शहजाद

इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान का काफी बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता हैं। इस खिलाड़ी को इनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए टीमों को अपने साथ जरूर खिलाना चाहिए। बता दे अभी तक ये खिलाड़ी आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले है। आईपीएल के मैचों में फिटनेस काफी मायने रखती हैं।
वैसे इनकी शानदार बल्लेबाजी के बाद इनकी सबसे बड़ी खासियत ये भी है की ये सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। बता दे यूएई में यह खिलाड़ी टी-10 मैचों में शानदार प्रदर्शन के रहे है। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी हैं। इनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ये कहना गलत नहीं होगा, कि इस साल आईपीएल में टीमें इस खिलाड़ी का भी चयन कर सकती हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं टी-20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले ये 4 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.