Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: देश के लिए इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं लेना चाहिए इस साल आईपीएल में हिस्सा

Team India sends for Australia

साल 2011 में इंडियन क्रिकेट टीम ने इंडिया को वर्ल्ड कप का ताज पहनाकर भारत के करोड़ो हिन्दुस्तानियों का सपना पूरा किया था। लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम साल 2015 में वर्ल्डकप का खिताब भारत को नहीं दिला पायी थी। लेकिन अब साल 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के पास सुनहरा मौका हैं इंडिया को विश्व कप में जीत दिलाने का।

इंडियन क्रिकेट टीम के पास मौजूदा समय में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी लगातार बेहतरीन होते प्रदर्शन को देखते हुए ये कहा जा सकता हैं कि उनके अच्छे खासे प्रदर्शन के कारण ही भारत एक बार फिर से विश्व कप का चैंपियन बनेगा। वैसे वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के लिए खिलाड़ियों का फिट होना बहुत ज्यादा मायने रखता हैं।

2019 ने इस वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल का भी आयोजन होना हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को आईपीएल टूनामेंट के चलते काफी ज्यादा थकान होगी। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल में भी कभी -कभी खिलाड़ियों को चोटों का सामना करना पड़ जाता हैं।

तो आइए इसी कड़ी में आज हम बात करते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारें में जिन्हें 2019 के वर्ल्डकप में किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए।

हार्दिक पांड्या


भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक गेंदबाज होने के साथ -साथ हार्दिक बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं। हार्दिक इस समय इंडियन टीम के लिए एक ऑलराउंडर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं।

बता दे 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दौरान पकिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए भारतीय टीम काफी मुश्किल में आ गयी थी।

उस समय हार्दिक ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन भूमिका निभाते हुए भारत को इस मैच के दौरान जीत जीत हासिल कराई थी। ऐसे में हार्दिक आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। इसलिए इस लिहाज से हार्दिक को इस समय किसी भी तरह का कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहिए।

कुलदीप यादव


इस समय अपने शानदार प्रदर्शन के चलते ये खिलाड़ी टीम के अंदर अपनी जगह सुनिश्चित कर चुके हैं। कुलदीप ने अपने क्रिकेट प्रेमियों के साथ -साथ चयनकर्ताओं को भी अपनी गेंदबाजी के प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया हैं।

बता से आगामी वर्ल्ड कप इंग्लैंड की जमीन पर खेला जाना हैं। वहीं अभी कुछ समय पहले ही इंग्लैंड डोरे पर इस भारतीय खिलाड़ी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया था। वैसे ये खिलाड़ी विदेशी धरती पर भी कमाल की गेंदबाजी करते हैं।

ऐसे में भारतीय टीम का ये स्टार खिलाड़ी पूरी तरह से फिट रहे। इसके लिए कुलदीप को आईपीएल के इस टूनामेंट में नहीं खेलना चाहिए।

रोहित शर्मा


रोहित इस समय एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम पर वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। इतना ही नहीं जब भी रोहित मैदान पर खेलने के लिए आते हैं तो बड़े -बड़े गेंदबाजों के लिए रोहित को आउट कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता हैं।

बता दे ये खिलाड़ी एक बार अपनी चोट के कारण काफी समय के लिए टीम से बाहर भी रह चुके हैं।

ऐसे में आगामी विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता हैं। वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ी को किसी भी तरह की कोई चोट न लगे इसके लिए जरुरी हैं कि रोहित इस साल आईपीएल का ये टूनामेंट नहीं खेले।

विराट कोहली


रन मशीन के नाम से जाने जाने वाले भारतीय टीम के कप्तान कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जाता हैं कि जिस -जिस मैच में कोहली का बल्ला चलता हैं उस मैच में इंडिया की जीत पक्की होती हैं। ऐसे में कोहली का 2019 के वर्ल्ड कप में फिट होना बेहद जरुरी हैं।

अगर आईपीएल के टूनामेंट ने कोहली चोटिल हो जाते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए फायदे का सौदा नहीं होगा। इसलिए कोहली को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह से फिट रहे।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: देश के लिए इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं लेना चाहिए इस साल आईपीएल में हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.